UPDATE CHANDAULI NEWS: डीडीयू आरपीएफ ने बीमार महिला को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर, इलाज में जुटे हुए है।
स्टेशन पर महिला की बिगड़ी तबियत
चंदौली के डीडीयू स्टेशन पर अचानक एक महिला की तबियत बिगड़ गयी। महिला की हालत नाजुक थी। मौके पर तैनात आरपीएफ जवान द्वारा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी। सूचना पर पहुंचें आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने मेडिकल टीम से संपर्क साधा। जिसके बाद महिला को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, महिला का उपचार जारी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: एडीजी के सामने साधु ने किया डांस।
Chandauli news: सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान।
पीठ पर बैठाकर महिला को ले जा रहा था बेटा
जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षी अजय कुमार द्वारा सूचना दी गई कि एस्केलेटर के पास एक वृद्ध महिला की तबियत खराब है। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, उप निरीक्षक राम नरेश राम साथ स्टाफ मौके पर पहुंचे। वृद्ध महिला की तबियत ज्यादा नाजुक थी। वह, चल भी नही पा रही थी। बेटा, महिला को पीठ पर लादकर ले जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक ने ली जानकारी
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने पूछताछ की तो पता चला बेटे यानी उक्त व्यक्ति का नाम सपन सरकार है, जो अपनी मां 92 वर्षीय प्रतिभा रानी सरकार को तबियत खराब होने की दशा में अपने पीठ पर लादकर ले जा रहा था। सपन सरकार ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी जिले का रहने वाला है। वह अपनी मां को लेकर प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करने गया हुआ था। तथा वापस लौटते वक्त उसके मां की तबियत बिगड़ गयी।
महिला को पहुंचाया अस्पताल
आवश्यक जानकारी इकट्ठा करने के बाद जवानों द्वारा तत्काल व्हीलचेयर मंगवाया गया। महिला को प्लेटफार्म संख्या 2 पर लाकर इसकी जानकारी डिप्टी एसएस डीडीयू और रेलवे डॉक्टर को दी गई। सूचना पाकर मौके पर संजय कुमार (OTA) के साथ पूरी टीम पहुंची। सबसे पहले महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की बीपी काफी लो थी, जिस कारण डॉक्टरों की टीम ने महिला को अस्पताल भर्ती करवाने के लिए कहा। बाद में बेहतर इलाज के लिए बुजुर्ग महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से मंडल रेल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है।