UPDATE CHANDAULI NEWS: कुएं में 6 साल के बालक का शव मिला है। बालक, घर से लापता था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
कुएं में मिला लापता बालक का शव
जनपद चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में 6 वर्षीय बालक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा कि उक्त बालक, अपने घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं बालक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चार चर्चाएं हो रही है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: नानी से बिछड़ा, GRP ने मिलाया।
Chandauli news: 15 बैग, लाखों की शराब बरामद।
घर से लापता था 6 साल का आरूष
जानकारी के अनुसार इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी सरोज कुमार का 6 वर्षीय पुत्र आरूष, मंगलवार की शाम से लापता था। किन परिस्थितियों में आरुष लापता हुआ, इसका कुछ पता नही चल सका। परिजनों ने बालक की तलाश की पर आरुष, कहीं नही मिला। थक हारकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
कुएं में डाला गया कटिया
सूचना पर पहुंची इलिया पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गांव के हर घर मे बालक को तलाशा गया। बालक का कुछ अता-पता नही चल रहा था। जिसके बाद पुलिस की नज़र गांव स्थित कुएं पर पड़ी। जिज्ञासा वस, पुलिस ने कुएं में कटिया डाला। उक्त कटिये में बालक का शव फंस गया। जिसके बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला गया।
परिजनों में मचा कोहराम
बालक के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाबत इलिया पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया घटना हादसा प्रतीत हो रहा। बताया कि गांव के बच्चे कुएं के पास खेला करते है। अंदेशा जताया कि शायद बच्चा, फिसलने के कारण कुएं में गिर गया होगा। पुलिस द्वारा बताया गया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।