UPDATE CHANDAULI NEWS: बबुरी क्षेत्र में एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। विवाहिता की मौत हो चुकी है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अचानक कुएं में कूदी विवाहिता
यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत बबुरी क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में छलांग लगा दिया। जब तक विवाहिता को कुएं से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता के कुएं में कूदने के पीछे कोई पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: RPF कमांडेंट के साथ निरक्षण।
Chandauli news: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट।
मायके आई हुई थी विवाहिता
जानकारी के अनुसार राजकुमार की पुत्री नेहा की शादी करीब चार साल पहले भरछां गांव निवासी पिंटू के साथ हुई थी। नेहा बीते 10 फरवरी को अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार को नेहा, अपनी बहन और एक युवक के साथ बौरी-पांडेयपुर मार्ग होते हुए पैदल कहीं जा रही थी।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक, नेहा का देवर था। हालांकि अपडेट चंदौली न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता। सभी आपस मे बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहें थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों अभी बाराडीह गांव के पास पहुंचें ही थे कि नेहा ने अचानक वहां स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी।
युवक मौके से हुआ फरार
नेहा के कुएं में कूदने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। इसी बीच मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी नेहा के परिजन सहित पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नेहा को कुएं से बाहर निकाला। पर तबतक, नेहा की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस बाबत बबुरी पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका के मायके वालों की तरफ से देवर के खिलाफ तहरीर मिली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा विवेचात्मक कार्रवाई की जा रही है।