UPDATE CHANDAULI NEWS: होलिका दहन से पहले ही अराजक तत्वों ने होलिका में आग लगा दिया। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है।
दहन से पहले होलिका में आग
महापर्व होली से पहले ही अराजक तत्वों का उत्पात शुरू हो चुका है। जनपद चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने होलिका दहन से पहले ही होलिका में आग लगा दी। अराजक तत्वों की इस हरकत से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी दिखी। सूचना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: आठ थानों के पुलिस की कार्रवाई।
Chandauli news: गाजीपुर के युवक की चंदौली में हत्या।
अराजक तत्वों ने लगाई आग
जानकारी के अनुसार चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्वदापुर में होलिका दहन की तैयारी की गई थी। रविवार की देर रात कुछ अराजक तत्व द्वारा दहन से पूर्व ही रखी गयी होलिका में आग लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान संत रविदास मन्दिर का छप्पर निकालकर आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश भी की गयी।
एसपी ने लिया संज्ञान
होलिका में आग लगाने की जानकारी एसपी आदित्य लांग्हे तक पहुंची। एसपी ने तत्काल घटना की जांच करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया। चकरघट्टा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने मामले में कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त तीन व्यक्तियों क्रमशः रामबली यादव, वशिष्ठ यादव और सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान करने की कार्रवाई की गई है।