Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

Update Chandauli News
By -
0

 

UPDATE CHANDAULI NEWS: डीडीयू स्टेशन से निकलने के बाद नंदन कानन एक्सप्रेस दो भागों में बंट गयी। कपलिंग टूटने के कारण उक्त हादसा हुआ। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।

Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।



दो भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस

जनपद चंदौली के डीडीयू स्टेशन के करीब उस वक़्त हड़कंप मच गया जब आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बंट गयी। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल था। ट्रेन की करीब आधा दर्जन कोच आगे बढ़ गयी जबकी बाकी कोच पीछे रह गया। यात्रियों ने पूछताछ किया तो पता चला कि किसी कोच का कपलिंग टूट गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की गति धीमी थी, नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: हत्या, 2 पर गैंगस्टर एक्ट।

Chandauli news: GRP कर्मी के घर कर दिया कांड।



Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

कोच का टूटा कपलिंग

जानकारी के अनुसार आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस, सोमवार की रात अपने निर्धारित समय पर डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। देर रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन अभी स्टेशन से करीब 6-7 किमी दूर पहुंची थी कि स्लीपर कोच एस 4 का कपलिंग टूट गया।


Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

कोच का कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन का करीब 6 कोच, इंजन के साथ आगे बढ़ गया। बाकी कोच पीछे रुका रहा। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन मैनेजर ने इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने ट्रेन रोका। घटना की जानकारी कंट्रोल को दी गयी।


Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।

Chandauli news: टूटा कपलिंग, 2 भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस।


अधिकारियों में मची हड़कंप

ट्रेन के दो भागों में बंटने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंची। ट्रेन को वापस पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। इसके बाद टूटे कपलिंग वाले कोच को काटकर अलग कर रात को करीब एक बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस बाबत  स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंटी थी। सभी फाल्ट दूर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)