UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में गुरुवार को दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों, चंद्रपभा नदी में चोरी-छिपे नहाने के लिए गए हुए थे।
दो बच्चों की दर्दनाक मौत
जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों नाबालिग बच्चें, किसी को बिना बताए चंद्रप्रभा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा कि नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। हालांकि, दोनों को पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: कहा था पिस्टल से उड़ा देगा खोपड़ी।
Chandauli news: कलेक्ट्रेट में हो सकता है बम विस्फोट?
बिना बताए गए थे नदी में नहाने
जानकारी के अनुसार चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरेहटा खुर्द गांव निवासी धनंजय यादव के 12 वर्षीय पुत्र गोलू यादव और नौसाद का पुत्र हासिल सलमानी, घर पर बिना बताए गांव से सटे चंद्रप्रभा नदी में नहाने के लिए गए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान किन्ही कारणों से दोनों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी मे चले गए। जहां डूबने से दोनों की मौत हो गयी।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचें। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के मौत की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतकों के परिजनों के अनुसात दोनों बच्चों को तैराकी नहीं आती थी। दोनों, घर से बिना बताए चोरी-छिपे नहाने के लिए नदी में गए थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में सीओ चकिया ने बताया कि नदी में डूबने के कारण दोनों नाबालिग बच्चों की मौत हुई है। मृतकों के परिजन पीएम के लिए मना कर रहें। परिजनों को पीएम हेतु समझाने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।