UPDATE CHANDAULI NEWS: कलेक्ट्रेट पर बम विस्फोट की सूचना पर चंदौली पुलिस हलकान रही। मेल के जरिये चंदौली डीएम को जानकारी दी गयी थी।
कलेक्ट्रेट में बम की सूचना पर हड़कंप
यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत जिला जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। हरकत में आई चंदौली पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने कलेक्ट्रेट को छान मारा। सर्चिंग के दौरान कोई बम नही मिला। एसपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सिक्योरिटी बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि ई-मेल के जरिये बम विस्फोट होने की जानकारी दी गयी थी।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: RPF और GRP का जॉइंट ऑपरेशन।
Chandauli news: पटना जीआरपी, क्राइम ब्रांच और आबकारी?
ई-मेल से दिया बम विस्फोट की सूचना
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ईमेल के जरिये डीएम निखिल टी0 फुंडे को जानकारी दिया गया कि चंदौली कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट हो सकता है। मेल करने वाले व्यक्ति ने इसके पीछे तमिलबाड़ू राज्य से जुड़े कुछ पॉलिटिकल इशू बताया। डीएम ने तत्काल मामले की जानकारी एसपी को दी।
एसपी आदित्य लांगहे ने स्थानीय पुलिस तथा बम स्क्वायड को चेकिंग के निर्देश दिए। आनन-फानन में कलेक्ट्रेट पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने डीएम चेंबर, मीटिंग हॉल सहित पूरे कलेक्ट्रेट का अंदर-बाहर चेक किया, पर किसी भी प्रकार का कोई भी बम बरामद नही हुआ। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
डीएम ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम निखिल टी0 फुंडे ने बताया कि तमिलनाडु निवासी गोपाल स्वामी नामक एक व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिये कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट होने की जानकारी दी गयी थी। पूरे कलेक्ट्रेट को चेक किया गया। कोई भी बम डिटेक्ट नही हुआ है। तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।