UPDATE CHANDAULI NEWS: बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट आने के बाद छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दिया। गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश जारी है।
यूपी के चंदौली में एक इंटर की छात्रा द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में फेल होने के कारण शुक्रवार को छात्रा ने अपने गांव के पास स्थित गंगा नदी में छलांग लगा दिया। गंगा किनारे ही छात्रा की साइकिल और चप्पल बरामद हुआ है। पुलिस, गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश में जुटी रही पर शुक्रवार देर रात तक छात्रा का कुछ भी पता नही चला। शनिवार को खोजबीन के दौरान छात्रा का शव बरामद हुआ है। छात्रा के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 10 हज़ार का इनामियां गिरफ्तार।
Chandauli news: किसके लिए ? खुद कर सकेंगे अपनी मदद।
रिजल्ट देख मायूस थी कविता
जानकारी के अनुसार चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवई कला गांव निवासी सोतन यादव की 17 वर्षीय बेटी कविता, मोदीनगर में इंटर की छात्रा थी। कविता ने बोर्ड परीक्षा दिया था। इसी बीच शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। दोपहर को कविता ने जब अपना रिजल्ट चेक किया तो वह, बहुत मायूस हो गयी। बताया जा रहा है कि कविता, दो विषयों में फेल हो गई थी। हालांकि, अपडेट चंदौली न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता।
कविता ने उठाया खौफनाक कदम
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं की इससे कविता, साइकिल लेकर अपने घर से निकली। जिसके बाद वह घर वापस नही लौटी। कविता के घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए।
जिसके बाद कविता की तलाश शुरू हुई। इसी बीच गांव समीप गंगा किनारे कविता की साइकिल और चप्पल बरामद हुआ। परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास पूछताछ की तो कविता के गंगा में कूदने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार की देर रात तक छात्रा का पता नहीं चला।
शनिवार को मिला शव
इस संबंध में मुग़लसराय पुलिस द्वारा बताया गया कि गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को गोताखोरों को कोई सफलता नही मिला था। शनिवार की सुबह से छात्रा की तलाश शुरू हुई। शव बरामद किया जा चुका है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।