Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।

Update Chandauli News
By -
0

 

UPDATE CHANDAULI NEWS: सकलडीहा में महिलाओं और लड़कियों को मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही। वजह, शराब की दुकान। महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।

शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन

मुग़लसराय के बाद अब सकलडीहा क्षेत्र में भी महिलाओं ने शराब की दुकान हटवाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। महिलाओं का आरोप है कि मार्ग पर शराब की दुकान होने के कारण उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर आबकारी विभाग ने शराब की दुकान को जायज बताया। पर महिलाएं, शराब की दुकान हटवाने की जिद पर अड़ी है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: चंदौली में भीषण हादसा, 2 की मौत।

Chandauli news: युवक की गोली मारकर हत्या।



Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।

Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।

महिलाओं/लड़कियों को होती है परेशानी

दरसअल, ये पूरा मामला सकलडीहा क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजपुर का है। जहां तुलसी आश्रम मार्ग पर खुले शराब की दुकान के कारण स्थानीय महिलाओं तथा लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। सोमवार को महिलाओं ने अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।


महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर लोग फब्तियां कसते हैं। साथ ही शराबियों की गाली-गलौच से आसपास के लोग परेशान हैं। चेताया कि जब तक शराब दुकान हटाई नही जाएगी उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।


Chandauli news: यहां महिला और लड़कियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, जाने वजह।

क्या कहना है विभाग का

आपको बता दें कि मुग़लसराय क्षेत्र में भी महिलाओं ने शराब की ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामले में आबकारी विभाग द्वारा दुकान की लोकेशन को जायज ठहराया गया। इस मामले में भी आबकारी विभाग का कहना है कि अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान मानकों के अनुसार खुली है।  इसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)