Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

Update Chandauli News
By -
0

 

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में इंसानी कंकाल मिला है। लोगों में दहशत है। पुलिस, कंकाल अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

चंदौली में मिला इंसानी कंकाल

यूपी के जनपद चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने खेत पर एक इंसानी कंकाल के अवशेष को देखा। लोगों की भीड़ जुट गई। कंकाल मिलने की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने सहित आवश्यक पूछताछ किया और कंकाल के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: डीएम हुए नाराज़, कर रहें थें समीक्षा।

Chandauli news: इरफान मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा।



Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

गेंहू की हो रही थी कटाई

जानकारी के अनुसार चंदौली के नौगढ़-थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलाबाद गांव में बड़ी बंधी के पास स्थित खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी। गेहूं की कटाई के दौरान काम पर लगे मजदूरों ने एक इंसानी कंकाल देखा। कंकाल देख मौके पर लोग शोर मचाने लगे। शोर सुन ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी और तरह-तरह का चर्चा शुरू हो गया। मामले में काफी पहले हत्या कर शव फेंके जाने का आशंका जताया जा रहा है।


Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

Chandauli news: चंदौली में मिला इंसानी कंकाल, मची हड़कंप।

गहराई से जांच करने की मांग

खेत पर कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने कंकाल के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की माने तो खेत मे कंकाल मिलना, एक बेहद ही चौकाने वाली घटना है। ग्रामीणों ने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की।



मामले में पुलिस द्वारा बताया गया की प्रथम दृष्टया मामला वनबासी लोगों द्वारा शव को जलाने का लग रहा। अंदेशा जताया की बाद में शायद किसी जानवर द्वारा शव को खेत मे लाया गया। बताया, फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच की जाएगी। तथा जो भी तथ्य सामने आएगा इसका खुलासा कर दिया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)