UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में एक युवक का उसी के पत्नी की साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।
युवक की शव मिलने से सनसनी
यूपी के चंदौली में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के अलीनगर क्षेत्र में युवक की फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक ने फंदा तैयार करने के लिए अपने पत्नी की साड़ी का इस्तेमाल किया था। हालांकि, परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: READ MORE
Chandauli news: हीटवेब का पोस्टर जारी।
Chandauli news: ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बढ़ता जाल।
खुशहाल था युवक राहुल
जानकारी के अनुसार चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुरा (भूजहुवां) गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल पटेल की शादी, मई 2023 को चौबेपुर थानाक्षेत्र के गुंजा के साथ हुई थी। राहुल, एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सबकुछ ठीक चल रहा था। यहां तक की करीब चार महीने पहले वह पिता भी बना। पत्नी गुंजा, मायके में थी। बीते 2 अप्रैल को वह मायके से ससुराल आई थी।
युवक की मौत बना रहस्य
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात राहुल अपने घर मे था। किन्ही कारणों से उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घर के अन्य सदस्य आंगन में सोए हुए थे। कुछ समय बाद जब पत्नी और मां ने घर का दरवाजा खोलने की कौशश की, तो दरवाजा नही खुला। दरवाजे को जोर देकर जब खोला गया तो राहुल अपने पत्नी की साड़ी का फंदा बना कर लटका मिला।
आनन-फानन में राहुल को फंदे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परिक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट से मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। मामले में किसी भी तरह की पारिवारिक व अन्य विवाद की बात प्रकाश में नही आया है। ऐसे में युवक की मौत एक रहस्य बना हुआ है।