UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में रविवार को दो किशोरों की मौत हो गयी। दोनों ने हादसे में अपनी-अपनी जाने गवांई। पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
चंदौली में दो किशोरों की मौत
यूपी के चंदौली में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो किशोरों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से जहां एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं तालाब में डूबने के कारण एक किशोर ने दम तोड़ दिया। इन दोनों हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बगरहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 2 की मौत, एक की होनी थी शादी।
Chandauli news: चंदौली में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत।
पिकअप की चपेट में आने से मौत
चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र में पिकअप की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय राजन गुप्ता कानपुर से डीडीयू जंक्शन पहुंचे अपनी बड़ी बहन को रिसीव करने पहुंचा था। डीडीयू स्टेशन से उसने ऑटो पकड़ा और शहाबगंज क्षेत्र के अमाव गांव जाने के लिए निकला।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दूदे छलका के समीप किसी तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही राजन की मौत हो गयी। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस, घटना की जांच कर रही।
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा निवासी सुरेश राम का 15 वर्षीय पुत्र सूरज, गांव के सिवान में शौच के लिए गया हुआ था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शौच करने के बाद वह हाथ-पांव धोने के लिए तालाब किनारे पहुंचा। किन्ही कारणों से उसका पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरा। जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पास ही में बत्तख चरा रहे लोगों ने उसे किशोर को पानी से बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने परिक्षण के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूरज के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।